Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जनपद भ्रमण पर निचलौल पहुंचे रेलवे बोर्ड के सलाहकार आलोक द्विवेदी, पत्रकारों...

जनपद भ्रमण पर निचलौल पहुंचे रेलवे बोर्ड के सलाहकार आलोक द्विवेदी, पत्रकारों ने किया जोरदार स्वागत

रेलवे सलाहकार ने पत्रकारों के तीखे सवालों का दिया बेबाक जवाब, निचलौल में उमड़ा हुजूम

रिपोर्ट:गजेंद्र कुमार गुप्त।

निचलौल (महराजगंज)।जनपद भ्रमण के आधिकारिक कार्यक्रम के तहत भारतीय रेलवे बोर्ड (NCR) के सलाहकार

आलोक द्विवेदी का निचलौल आगमन हुआ। इस दौरान वे पत्रकार एकता संघ के कार्यालय पहुंचे, जहाँ भारी बारिश और खराब मौसम के बावजूद उनके स्वागत में लोगों और पत्रकारों का भारी हुजूम उमड़ा रहा।

अध्यक्ष हेमंत कुमार दुबे ने की अगुवाई
खराब मौसम के कारण सलाहकार श्री द्विवेदी अपने निर्धारित समय से लगभग दो घंटे देरी से पहुंचे, लेकिन कार्यालय पर मौजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। कार्यक्रम की अगुवाई पत्रकार एकता संघ के अध्यक्ष हेमंत कुमार दुबे ने की। कार्यालय पहुंचते ही संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। संघ के संरक्षक रूपेश वर्मा ने माल्यार्पण कर उनका विशेष अभिनंदन किया।

रेलवे और जनहित के मुद्दों पर बेबाक संवाद
प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने रेलवे सुविधाओं और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सवालों की झड़ी लगा दी। सलाहकार आलोक द्विवेदी ने बेहद बेबाकी से सभी का जवाब दिया। पत्रकारों ने न केवल रेलवे से संबंधित मुख्य मुद्दों को उठाया, बल्कि पत्रकार हितों की रक्षा और सुरक्षा पर भी अपनी बात रखी। श्री द्विवेदी ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर पत्रकार समीरक्वालिटी, शार्पनेस, ब्राइटनेस और रंग बेहतर करके प्रोफेशनल लुक में सुधार सिद्दीकी, गजेंद्र गुप्त, अश्वनी तिवारी, संपूर्णानंद पांडेय,सलाउद्दीन खान एवं राजन गुप्ता, इनामुल्लाह खान, शम्भू मद्धेशिया, बिकाऊ कसौधन, सतीश गुप्ता सहित पूर्व प्रधान बचनु चौधरी, प्रवीण चौधरी, पुरुषोत्तम चौधरी और विनय प्रताप सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments