HomeHealth & Fitnessबारिश का सिलसिला जारी, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना,अलर्ट जारी

बारिश का सिलसिला जारी, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना,अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में आज भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ समेत अन्य जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए चारधाम में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गये हैं। 13 भी को भी बारिश की संभावना जताई गई है।

विभाग ने तेज बारिश, बिजली चमकने, ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बताया कि 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड फिर बढ़ सकती है।

राजधानी देहरादून में मंगलवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। आसमान में घने बादल छाए रहने से धूप पूरी तरह गायब रही और सूर्य बादलों की ओट में छिपा रहा। शहर में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। मौसम के सुहावने होने से तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है।

विभाग ने राज्य के अन्य पर्वतीय और मैदानी जिलों में भी गर्जन और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। 14 मई को पर्वतीय जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि खराब मौसम के चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और सड़कों के बाधित होने की स्थिति बन सकती है। चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जबकि इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, वर्तमान में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर बने चक्रवातीय परिसंचरण के कारण के मौसम में यह बड़ा बदलाव आया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments