Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना से पयागपुर तक परशुराम जयंती पर निकली रैली:सनातन प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक...

इकौना से पयागपुर तक परशुराम जयंती पर निकली रैली:सनातन प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक मनाया जन्मोत्सव


श्रावस्ती में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इकौना थाना क्षेत्र से पयागपुर तक एक विशाल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में सनातन प्रेमी शामिल हुए। रैली में शामिल श्रद्धालु भगवान परशुराम जी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा और स्थानीय लोगों ने जगह-जगह रैली का स्वागत किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी सतर्क रहा। इस अवसर पर सामाजिक संगठनों और पदाधिकारियों ने शुभकामना पोस्टर जारी कर सभी सनातन प्रेमियों को बधाई दी। आयोजकों में राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय, राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर शिवम सिंह, प्रदेश सचिव सत्यप्रकाश अवस्थी, जिला अध्यक्ष रूपेंद्र श्रीवास्तव, जिला महासचिव संजय शुक्ला और जिला उपाध्यक्ष निखिल तिवारी लंकेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इन सभी ने भगवान परशुराम जी के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम जी त्याग, तपस्या और धर्म की रक्षा के प्रतीक हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करना चाहिए। परशुराम जयंती के इस पावन अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और धार्मिक आस्था के साथ इस पर्व को मनाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments