श्रावस्ती के इकौना नगर में बुधवार शाम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर के मुख्य मार्गों, विभिन्न मोहल्लों और बाजारों से सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी। अभियान का नेतृत्व अधिशासी अधिकारी उपजिलाधिकारी रवेन्द्र कुमार तथा उपजिलाधिकारी इकौना पीयूष जायसवाल ने किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी, कस्बा प्रभारी विशाल यादव, नगर पंचायत कर्मी, सफाई कर्मचारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन की टीम ने संजय पार्क से बेचू बाबा चौराहा, शराब भट्टी तिराहा, ईदगाह और पुरानी सब्जी मंडी सहित नगर के प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई की। सड़क और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। इसके अतिरिक्त, मुबारक नगर, गौतम नगर, चौक बाजार, शास्त्री नगर, बेचू बाबा, आजाद नगर और महावीर नगर क्षेत्रों में भी सड़क किनारे रखे सामान को हटाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई। अधिशासी अधिकारी रवेन्द्र कुमार ने व्यापारियों और नागरिकों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति नाली या सड़क के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण न करे। यदि कोई दुकानदार दोबारा अतिक्रमण करते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि शासन द्वारा पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग या भंडारण करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार जुर्माना और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नगरवासियों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया। उनका कहना था कि अतिक्रमण हटने से आवागमन में सुविधा होगी और नगर की स्वच्छता तथा सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
इकौना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान:नगर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, यातायात सुचारु
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












