HomeUncategorizedजिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निकायों द्वारा कराये जा रहे कार्यो की...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निकायों द्वारा कराये जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न

अनिवार्य निर्माण कार्यो का ही प्रस्ताव तैयार कराकर पत्रावलियां प्रेरित की जाए-जिलाधिकारी

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के दोनों नगर निकायों नगर पालिका परिषद भिनगा एवं नगर पंचायत इकौना द्वारा कराये जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका परिषद भिनगा, नगर पंचायत इकौना एवं जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा श्रावस्ती के अन्तर्गत चल रहे जनहित एवं विकास कार्यों की समीक्षा की गयी, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारीगणों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों को कराये जाने, निविदाएं प्रतिस्पर्धात्मक व निष्पक्षतापूर्ण तरीके से कराने हेतु निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अनिवार्य निर्माण कार्यो का ही प्रस्ताव तैयार कराकर पत्रावलियां प्रेरित की जाए। गैर जरूरत के कार्यों पर सरकारी धन का दुरुपयोग न किया जाए, यदि जांच के दौरान कोई भी प्रकरण ऐसा पाया गया तो निश्चित ही कार्यवाही की जाएगी।जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निकाय क्षेत्रों में आवासित नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्रत्येक दशा में मुहैया करायी जाएं। नगर के मुख्य मार्गो पर एवं उसके किनारे कार्ययोजना बनाकर अनिवार्य रूप से साफ-सफाई करायी जाए। स्ट्रीट लाइट को दुरूस्त कराकर शत-प्रतिशत कार्य में लाया जाए। नगर में हैण्डपम्प की व्यवस्था सुदृढ़ की जाए, जो भी हैण्डपम्प खराब अवस्था में है, उन्हें दुरूस्त कर संचालित कराया जाए। नगर की नालियों की व्यापक साफ-सफाई करायी जाए तथा डोर-टू-डोर कूड़े का उठान कराया जाए। एम0आर0एफ0 सेंटर का नियमित रूप से संचालन सुनिश्चित किया जाए। सार्वजनिक शौचालयों को प्रत्येक दशा में व्यवस्थापूर्ण ढंग से संचालित किया जाए।
बैठक में जनहित से जुड़े मामले यथा-जन्म-मृत्यु पंजीकरण, भवन मानचित्र, दाखिल खारिज/वरासत, पी0एम0 सूर्य घर, पी0एम0 स्वनिधि योजना की भी गहन समीक्षा की गयी। एवं निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्यों को पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ललित कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भिनगा डा0 अनीता शुक्ला, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के0पी0 मिश्र, एल0बी0सी0 विपिन चटर्जी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments