सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौहनिया राज के स्काउट एवं गाइड छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्हें लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में प्रतिभाग करने के लिए विद्यालय परिसर में प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सम्मान समारोह के दौरान डीओसी अमित शुक्ला, स्काउट मास्टर कुलदीप कुमार और प्रधानाध्यापक मोहम्मद आरिफ उस्मानी द्वारा संयुक्त रूप से अभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। विद्यालय परिवार ने प्रतिभागियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्काउट एवं गाइड गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ये गतिविधियां बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, सहयोग और आत्मविश्वास का विकास करती हैं। राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में सहभागिता से विद्यार्थियों को नई सीख और अनुभव प्राप्त होते हैं, जो उनके व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होते हैं। जिन छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, उनमें स्काउट आदर्श मोदनवाल और अंश मोदनवाल शामिल थे। गाइड में नेहा विश्वकर्मा, चांदनी, अंकिता वर्मा, प्रीती वर्मा, हिमांशी वर्मा, रिया चौधरी, लक्ष्मी, लक्ष्मी यादव, ताशिफा और शालू मौर्या को भी सम्मानित किया गया। इन सभी विद्यार्थियों ने लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय जम्बूरी में मिले अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि उन्हें टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखने को मिलीं। ये बातें उन्हें आगे भी काम आएंगी। प्रधानाध्यापक मोहम्मद आरिफ उस्मानी ने बताया कि विद्यालय विद्यार्थियों को शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विद्यालय के छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन करेंगे।
राष्ट्रीय जम्बूरी में शामिल स्काउट-गाइड हुए सम्मानित:लखनऊ में 19वीं जम्बूरी के प्रतिभागियों को दिए गए प्रमाण पत्र
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












