Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)छत के रास्ते घुसे चोर, लाखों की चोरी:बस्ती में दो घरों को...

छत के रास्ते घुसे चोर, लाखों की चोरी:बस्ती में दो घरों को बनाया निशाना, बेटी की विदाई का सामान ले गए

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधौरा गांव में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में छत के रास्ते घुसकर लाखों रुपये के गहने और नगदी चोरी कर ली। इनमें से एक घर में अगले दिन बेटी की विदाई होनी थी। सबसे बड़ी वारदात गांव निवासी शिव राम सागर के घर में हुई। उनके घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। चोर देर रात छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और बेटी के लिए रखे मंगलसूत्र सहित लगभग 8 लाख रुपये के जेवरात और 1 लाख 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के सदस्य जागे, तो उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ पाया। चोरी का पता चलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। इसी रात चोरों ने गांव के ही जगदेव मौर्य के घर को भी निशाना बनाया। वहां से भी चोर गहने और नगदी लेकर भाग गए। लगातार दो घरों में हुई चोरी की इन घटनाओं से गांव में भय का माहौल है। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। प्रभारी थाना अध्यक्ष कमलेश गौड़ ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि चोरी की घटना का जल्द ही खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments