सिद्धार्थनगर के भनवापुर मंडल अंतर्गत खुनियांव क्षेत्र के ग्राम धोबहा एहतमाली में रविवार को शक्ति केंद्र राजपुर की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मौर्या मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और अभियानों पर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष मनोज मौर्या ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता आवश्यक है। उन्होंने आगामी माह के अंतिम रविवार को होने वाले प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर प्रभारी और प्रवासी तय करने का निर्देश दिया। मौर्या ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम से संबंधित गतिविधियों को सरल एप पर समय से अपलोड करने की अपील की, जिससे संगठनात्मक कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग हो सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान तेज करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा बूथ अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश चौहान, राजेंद्र प्रसाद, गोबिंद, डॉ. घनश्याम, शत्रुघ्न मिश्रा, पवन मौर्या और सुधीर चौरसिया सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
राजपुर में शक्ति केंद्र बैठक संपन्न:भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने आगामी अभियानों पर की चर्चा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












