#बस्ती_न्यूज
बस्ती के सेंट बेसिल स्कूल के कक्षा 10 के छात्र शौर्य द्विवेदी ने ICSE बोर्ड परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से उन्होंने जिले में अपनी पहचान बनाई है। मोहल्ला ओरीजोत निवासी शौर्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता कृष्णा नंद दुबे और सुरभि दुबे, अपने गुरुजनों और विशेष रूप से अपने बाबा नरसिंह नारायण दुबे को दिया है। शौर्य की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और पढ़ाई के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनका भविष्य में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी बनने का सपना है। शौर्य के पिता कृष्णा नंद दुबे ने बताया कि उनका बेटा शुरू से ही होनहार था और बचपन से ही उसका सपना प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करना रहा है। मां सुरभि दुबे और बाबा नरसिंह नारायण दुबे ने भी शौर्य के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के शौर्य द्विवेदी ने ICSE में 97.6% अंक हासिल:सेंट बेसिल स्कूल के छात्र ने जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
RELATED ARTICLES












