#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र में आमी नदी के पुल के पुल के नीचे पानी में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान सुनील कुमार चौधरी (40) के रूप में हुई है। रुधौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना बृहस्पतिवार को सुबह करीब 7 बजे बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रुधौली बॉर्डर पर आमी नदी के पुल से एक अज्ञात व्यक्ति गिर गया है और उसकी मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि पुल पर एक प्लैटिना मोटरसाइकिल खड़ी थी। जांच के दौरान मृतक की पहचान चैसार गांव निवासी पाटेश्वरी चौधरी के पुत्र सुनील कुमार चौधरी के रूप में हुई, जिनकी उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
आमी नदी में मिला व्यक्ति का शव:रुधौली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












