Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में 3 मोहर्रम को मजलिसे अज़ा:नाजिम अली रिजवी के नौहे से...

श्रावस्ती में 3 मोहर्रम को मजलिसे अज़ा:नाजिम अली रिजवी के नौहे से शिया समुदाय भावुक


श्रावस्ती के चौगाई में 3 मोहर्रम को मजलिसे अज़ा का आयोजन किया गया। इस मजलिस में मौलाना ने हजरत मुस्लिम के मासायब पढ़े। मजलिस में नासिरगंज कस्बे की अंजुमन हुसैनिया ने शिरकत की। अंजुमन हुसैनिया के नाजिम अली रिजवी ने ‘बहती रही फ़ुरात’ नौहा पढ़ा। इसे सुनकर नासिरगंज और चौगाई दोनों जगहों के शिया समुदाय के लोग भावुक हो गए और उनकी आँखें नम हो गईं। इस अवसर पर चौगाई के शिया समुदाय से मोनिस, ताज अली, साहिल, लकी, नय्यर और नासिरगंज से सरफराज रिजवी, शादाब हुसैन, नाजिम अली सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments