महाराजगंज के बरगदवा थाना क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कुंतल गांजा बरामद किया है। रविवार की भोर में पिपरा गांव के पास एक कंटेनर ट्रक से यह गांजा जब्त किया गया। इस मामले में ट्रक चालक और एक अन्य आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार, बरगदवा एसएसबी बीओपी के जवान रविवार तड़के नेपाल सीमा से सटे पड़ियातल इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग पर एक मकान के पास उन्होंने एक संदिग्ध कंटेनर ट्रक देखा। एसएसबी जवानों को देखते ही कुछ लोग वहां से भाग निकले, लेकिन चालक और एक तस्कर को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर कंटेनर से लगभग तीन कुंतल गांजा बरामद हुआ। एसएसबी ने बरामद गांजा और कंटेनर को आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि यह गांजा नेपाल के काठमांडू से लाया गया था और पिपरा गांव के समीप एक गोदाम में डंप किया गया था। तस्करों की योजना इसे दिल्ली तक पहुंचाने की थी। यह हैरान करने वाली बात है कि जिस गोदाम में गांजा डंप किया गया था, वह बरगदवा थाने से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इतनी बड़ी तस्करी की जानकारी पुलिस को न होने से उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बरगदवा में एसएसबी ने तीन कुंतल गांजा पकड़ा:कंटेनर ट्रक से बरामद, चालक व एक आरोपी हिरासत में
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












