#बस्ती_न्यूज
बस्ती में ड्यूटी के दौरान उपनिरीक्षक अमरनाथ सिंह यादव का आकस्मिक निधन हो गया। शनिवार शाम पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के पास उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल बस्ती ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम लगभग चार बजे पीआरवी 9525 को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र की पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के पास उपनिरीक्षक यादव की तबीयत खराब हो गई है। सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों और पुरानी बस्ती थाने की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। 57 वर्षीय अमरनाथ सिंह यादव 1989 बैच के उपनिरीक्षक थे। वह मूल रूप से गाजीपुर जनपद के बड़ेसर थाना क्षेत्र के चकपतुल गांव के निवासी थे। उनकी तैनाती थाना पुरानी बस्ती में थी। बताया गया है कि उनकी पत्नी का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में दुख व्याप्त हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। पुलिस विभाग द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
उपनिरीक्षक अमरनाथ सिंह यादव का निधन:बस्ती में ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, 1989 में यूपी पुलिस में हुए थे भर्ती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












