सिद्धार्थनगर के खेसरहा क्षेत्र के मरवटिया ईंट भट्ठे पर सोमवार को श्रमिक स्वास्थ्य आरोग्य मेले का सफल आयोजन किया गया। इस मेले में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मेले के दौरान श्रमिकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। उन्हें आवश्यक परामर्श के साथ-साथ दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। विशेष रूप से मौसमी बीमारियों, टीबी, त्वचा रोग और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर उचित इलाज प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नीरज दुबे, फार्मासिस्ट अरुण कुमार मिश्रा और जेएनएम किरन मिश्रा द्वारा किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा के अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार पांडेय ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य श्रमिकों को उनके कार्यस्थल पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इससे श्रमिक समय पर अपनी बीमारी की पहचान कर इलाज करा सकेंगे। भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य मेले आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभ मिल सके।
खेसरहा में स्वास्थ्य आरोग्य मेले का सफल आयोजन:मरवटिया ईंट भट्ठे पर श्रमिकों को मुफ्त जांच व इलाज, स्वास्थ्य संबंधी निर्देश दिए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












