श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के पूरे दिननामगढ़ गांव में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दो गायों की मौत हो गई। इस घटना से किसान काली प्रसाद को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान आकाशीय बिजली सीधे गौशाला के पास गिरी, जिसकी चपेट में आकर काली प्रसाद की दोनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक पशुओं की जान जा चुकी थी। इस घटना से किसान काली प्रसाद को हजारों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
आकाशीय बिजली गिरने से दो गोवंशो की मौत:श्रावस्ती में किसान को लाखों रुपए का नुकसान, प्रशासन से मदद की अपील
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












