Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कार की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षक की मौत:बस्ती में पत्नी भी...

कार की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षक की मौत:बस्ती में पत्नी भी घायल, लखनऊ रेफर; पुलिस ने दोनों वाहन को कब्जे में लिया

#बस्ती_न्यूज

रुधौली थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार 65 वर्षीय शिक्षक मौलाना अली हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी नजमा गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। यह घटना विशुनपुरवा पेट्रोल पंप के पास हुई। मौलाना अली हुसैन अपनी पत्नी नजमा के साथ स्कूटी से दसिया स्थित बैंक में केवाईसी कराने जा रहे थे। तभी रुधौली से बस्ती की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौलाना अली हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी नजमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज जयविंद यादव मौके पर पहुंचे और घायल नजमा को सीएचसी रुधौली भिजवाया। सीएचसी रुधौली में डॉक्टरों ने नजमा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से उन्हें आगे के इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक मौलाना अली हुसैन बस्ती में स्थित एक निजी उर्दू स्कूल में शिक्षक थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। इस दुखद खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। चौकी इंचार्ज जयविंद यादव ने दुर्घटनास्थल से दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments