#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से 14 वर्षीय छात्र अखंड प्रताप सिंह की असमय मृत्यु हो गई। भलुहिया गांव के निवासी संजय सिंह के पुत्र अखंड प्रताप सिंह सुबह अपने घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकले थे। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर महाराजगंज तिलियाडीह के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने घोषित किया मृत हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल छात्र को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कप्तानगंज ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुँचने पर चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया। अखंड के परिवार में एक भाई और दो बहनें हैं। इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही मृतक के माता-पिता और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, और पूरे भलुहिया गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वाहन छोड़कर भागा चालक, पुलिस जांच में जुटी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस के डर से उसने संत कबीर इंटर कॉलेज कप्तानगंज के बगल में हाईवे के किनारे अपनी पिकअप खड़ी कर दी और खुद फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और पुलिस मामले की गहन जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में सड़क हादसे में किशोर की मौत:बेकाबू पिकअप ने कोचिंग जा रहे छात्र को मारी टक्कर, मौके से चालक फरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












