Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में ट्रक की टक्कर से किशोर गंभीर घायल:चालक फरार, पुलिस ने...

बहराइच में ट्रक की टक्कर से किशोर गंभीर घायल:चालक फरार, पुलिस ने खलासी को हिरासत में लिया


बहराइच जिले के रामपुर धोबिया हार गांव में शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने 15 वर्षीय किशोर को टक्कर मार दी। इस हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने ट्रक के खलासी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रामपुर धोबिया हार निवासी विनोद कुमार प्रजापति का पुत्र पिंकू (15) पिपरिया पेट्रोल पंप से डीजल लेकर घर लौट रहा था। टेपरी बाबा के पास पहुंचते ही भूसी से लदे ट्रक (यूपी 83 बीटी 1947) ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशोर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद किशोर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, पिंकू के हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। चौकी इंचार्ज बैवाही महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments