बहराइच जिले के चौकी बैवाही क्षेत्र के रामपुर धोबिया हार गांव में एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक किशोर की पहचान अभिलाष के रूप में हुई है। उसके पिता ने बताया कि अभिलाष शनिवार को दोपहर तीन बजे पशुओं के लिए चारा लाने घर से निकला था। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान रामकुमार के खेत में लगे जामुन के पेड़ से अभिलाष का शव लटका हुआ मिला। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन शव को पेड़ से नीचे उतार चुके थे। बैवाही चौकी इंचार्ज शशी प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
किशोर का शव पेड़ से लटका मिला:रामपुर धोबिया हार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












