परसा मलिक थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटी से छेड़खानी और पीछा किए जाने से परेशान एक पिता ने गांव के ही युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खैरहवा दुबे गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा है। आरोप है कि युवक अक्सर लड़की का पीछा करता है। मना करने पर वह गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकी भी देता है। परसामलिक पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। इसमें धारा 78(2) (पीछा करना), धारा 352 (अपमानित करना) और धारा 351(3) (जान से मारने की धमकी) शामिल हैं।
वहीं, थाना प्रभारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की विवेचना की जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बेटी के साथ छेड़खानी करने वाले से परेशान पिता:परसा मलिक में बोला- साहब! गांव का युवक ने घर से निकलना कर दिया है मुश्किल, केस दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












