अंबेडकर नगर ।भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में रविवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधि,जिला पदाधिकारियों, मोर्च अध्यक्ष और मण्डल प्रवासी गणों की प्रथम सांगठनिक बैठक संपन्न हुई।
नवीन पद धारण करने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने अपने कार्यकाल की प्रथम जिला बैठक को संबोधित करते हुए आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास, विश्वास और जनकल्याण के 12 वर्ष की सफल कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोदी जी ने अपने 12 वर्ष की कार्यकाल में देश की तस्वीर ही नहीं तकदीर भी बदल दिया है। 2014 में देश ने मोदी जी पर भरोसा किया, वर्ष 2019 में पहले से बड़ा बहुमत दिया। 2024 में फिर से तीसरी बार लगातार जनता ने मोदी जी को चुनकर साफ कर दिया कि देश सिर्फ वादे नहीं काम देखता है। आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि जिला, मण्डल और बूथ स्तर की बैठकें संगठन की योजनानुसार व्यवस्थित किया जाना चाहिए। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन (प्रबुद्ध जन)सम्मेलन, प्राकृतिक खेती कार्यशाला, जिला प्रशिक्षण वर्ग, विश्व योग दिवस, जन कल्याण शिविर, मोदी सरकार एवम् प्रदेश सरकार के उपलब्धियों पर प्रदर्शनी आदि कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा किया। बैठक के अंत में टिफिन कार्यक्रम हुआ। समापन पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव और संचालन जिला मंत्री पंकज वर्मा ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से विधायक धर्म राज निषाद, चेयर मैन ओंकार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, अनिल वर्मा मौसम, रामपति मौर्य,जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता, सुमन पाण्डेय,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, अमित पाण्डेय,जिला मंत्री संजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय, दीपक तिवारी, सुनील पासवान, इन्द्रेश निषाद, शिव पूजन राजभर, रितु बहल,आकाश वर्मा, राम किशोर राजभर,जावेद मलिक, मनीष मिश्र, धीरेंद्र प्रताप सिंह, आनंद श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में अटल भवन में हुई प्रथम बैठक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












