#बस्ती_न्यूज
बस्ती में रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीमें मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। इस घटना से रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ और कोई ट्रेन विलंबित नहीं हुई। आरपीएफ के अनुसार, सुरक्षा नियंत्रण कक्ष लखनऊ से सुबह 6:45 बजे सूचना मिली थी। इसमें बताया गया कि बस्ती पूर्वी आउटर सिग्नल के पास, चीनी मिल से आगे किलोमीटर संख्या 567/15 पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही आरपीएफ उपनिरीक्षक मनन और कांस्टेबल उपेंद्रनाथ मिश्रा तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए और सुबह 7:10 बजे वहां पहुंचे। मौके पर मौजूद की-मैन शंभू पाल ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी जेई बस्ती और मेंटेनर सुनील को दी थी, जिसके बाद ट्रैकमैन त्रिभुवन केवट को भेजा गया। जांच के दौरान पाया गया कि मृतक का धड़ अप लाइन पर पड़ा था, जबकि शव का अन्य हिस्सा लगभग 10 फीट नीचे गिरा हुआ था। सुबह 9:40 बजे जीआरपी बस्ती के उपनिरीक्षक लल्लन तिवारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव की तलाशी ली, जिसमें एक पुराना ओप्पो मोबाइल फोन, गोरखपुर से गोंडा का यात्रा टिकट और भारत निर्वाचन आयोग का पहचान पत्र बरामद हुआ। पहचान पत्र के आधार पर मृतक की पहचान जाबिर अहमद ताहिर (44) निवासी एर्नाकुलम, केरल के रूप में हुई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव:बस्ती सिर अप लाइन पर और धड़ 10 फीट नीचे मिला, केरल का रहने वाला था
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












