Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)काला जादू की धमकी देकर 37 हजार की ठगी:इंस्टाग्राम पर 'समस्या समाधान'...

काला जादू की धमकी देकर 37 हजार की ठगी:इंस्टाग्राम पर ‘समस्या समाधान’ का दावा करने वाले ने किया अपराध

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी का एक मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर खुद को ‘समस्या समाधान करने वाला’ बताने वाले एक व्यक्ति ने एक युवती को काला जादू और जान से मारने की धमकी देकर उससे 37 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छपिया निवासी रूबी चौधरी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर ‘मौलाना इकबाल खान’ नाम से एक विज्ञापन देखा था। इस विज्ञापन में ‘भटको चाहे जिधर, काम होगा इधर—वादा हमारा’ जैसे स्लोगन के साथ शादी की बाधाएं दूर करने, खोया प्यार वापस लाने और कर्ज से मुक्ति दिलाने का दावा किया गया था। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद पीड़िता को लगातार कॉल आने लगे। आरोप है कि कॉल करने वाले व्यक्तियों ने खुद को तांत्रिक बताया और युवती को काला जादू करने, साया भेजने तथा जान से मारने की धमकी दी। इन धमकियों से डरकर पीड़िता ने 7 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 के बीच विभिन्न ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से कुल 37 हजार रुपये भेज दिए। इसके बावजूद आरोपियों ने और पैसों की मांग जारी रखी, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया। रुधौली थाना में इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी के इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। संबंधित मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल और डिजिटल लेनदेन का विश्लेषण करके आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments