रामपुर:हर साल 17 मई को मनाये जाने वाले विश्व रक्तचाप दिवस को लेकर जिला अस्पताल के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,वरिष्ठ फिजिशियन डॉ डीके वर्मा ने कहा विश्व उच्च रक्तचाप दिवस जिसे मुख्य रूप से 17 मई को मनाया जाता है जिसका उद्देश्य हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) के खतरों और इसके प्रबंधन के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है।यह दिन वर्ल्ड हाइपरटेंशन लीग (डब्ल्यूएचएल) की एक पहल है जो इस साइलेंट किलर के रूप में पहचान कर इसकी रोकथाम पर जोर देती है।
इस दिन की शुरुआत उच्च रक्तचाप के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई थी।यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण था क्योंकि उक्त रक्तचाप के रोगियों में इस दिन के बारे में उचित जानकारी का अभाव था।डब्ल्यूएचएल ने अपना पहला डब्ल्यूएचडी 14 मई 2005 को शुरू किया।2006 से डब्ल्यूएचएल हर साल 17 मई को डब्ल्यूएचडी के रूप में मनाता आ रहा है।वरिष्ठ फिजिशियन डॉ डीके वर्मा ने कहा कि लोगों में नमक खाने की दर तेजी से बढ़ रही है।प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से लोग तीन गुना नमक खा रहे हैं।ग्रामीण की तुलना में शहर में लोग नमक अधिक खा रहे हैं।इसके चलते 35 प्रतिशत लोगों में उच्च रक्तचाप की दिक्कत मिल रही है।बाहर के भोजन करने वालों में ट्रांस फैट से 30 वर्ष की उम्र के युवा भी बीमारी के ज़द में आ गए हैं। शहरी लोग सलाद में नमक छिड़क कर फ्रूटचाट,फास्ट फूड के जरिए तीन गुना तक नमक खा रहे हैं।बताया कि लक्षण होने पर भी करीब 20 प्रतिशत लोग उच्च रक्तचाप की जांच से बचते हैं।उच्च रक्तचाप की शिकायत होने पर भी 30 प्रतिशत मरीज ही नियमित दवाए लेते हैं।दवा के साथ खानपान पर नियंत्रण और व्यायाम भी जरूरी है।
कहा कि उच्च रक्तचाप से पांच तरह की बीमारियां,प्रतिष्ठानों पर चाट,पकौड़ी,कचौड़ी,बेड़ई,समोसा और फास्ट फूड बनाने के लिए तेल को बार-बार प्रयोग करते हैं।इनको खाने से ट्रांसफैट बढ़ता है और यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल को नष्ट कर खराब को बढ़ा देता है।इससे धमनियों के मरीज में मधुमेह वसा की परत जम जाती है।ऐसे में उच्च रक्तचाप मोटापा,किडनी,हृदय रोग का जोखिम 5 गुना अधिक हो जाता है।इससे बचाव के लिये कहा कि महिलाएं प्रति सदस्य चार ग्राम के हिसाब से ही महीने में नमक खरीदें।सलाद,फल और भोजन में अतिरिक्त नमक डालना बंद करें।रोटी,ब्रेड पर घी लगाकर खाने से बचें।तले तीखे भोजन से भी बचें,घर में बना भोजन खाएं।नियमित योग व्यायाम पैदल चलने की आदत डालें।साइकिल चलाएं।












