प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर साढ़े बारह बजे घर से कुछ दूरी पर तालाब में नहाने गए तीन भाई बहनों की पानी में डूबने से मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। तीनों के शव तालाब से बाहर निकाले गएा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि कंधई थाना क्षेत्र के शाल्हीपुर कंजास गांव विजय बहादुर यादव के तीन बच्चाें में 12 वर्षीय रानी, 8 वर्षीय मोहित और 5 वर्षीय रोहित की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
तीनों गर्मी के कारण घर के सामने बने तालाब में नहाने गए थे। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
थानध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि परिजनाें से पता चला है कि गर्मी के चलते तीनाें बच्चें तालाब में नहाने गये थे।नहाने के दाैरान उनकी पानी में डूबकर माैत हाे गई है। पुलिस ने तीनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।












