Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रुधौली नगर पंचायत में तीन मनोनीत सभासदों ने ली शपथ:एसडीएम ने दिलाई...

रुधौली नगर पंचायत में तीन मनोनीत सभासदों ने ली शपथ:एसडीएम ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ, विकास कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के रुधौली तहसील सभागार में नगर पंचायत रुधौली के लिए मनोनीत तीन सभासदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। एसडीएम रुधौली मनोज प्रकाश ने रंजना सिंह, रोहित अग्रहरि और विजय नारायण तिवारी को शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने मनोनीत सभासदों से वार्डों में निर्वाचित सभासदों और अध्यक्ष के साथ समन्वय बनाकर नगर पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने सभी मनोनीत सभासदों को शपथ ग्रहण की बधाई दी और उनसे नगर पंचायत के विकास में योगदान देने की अपील की। शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व चेयरमैन ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान ईओ कीर्ति सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्येंद्र सिंह भोलू, रुधौली गन्ना समिति अध्यक्ष प्रदीप सिंह पिंकू, जिलामंत्री राकेश शर्मा, शशि भूषण सिंह, विजय कुमार पांडेय राजू, नीलम गौड़, मंडल अध्यक्ष सुजीत सोनी, रामउग्रह जायसवाल और प्रेम प्रकाश पटेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments