HomeHealth & Fitnessआज का राशिफल 20 जुलाई 2026 : दिन नई उम्मीदें और बड़े...

आज का राशिफल 20 जुलाई 2026 : दिन नई उम्मीदें और बड़े बदलाव लेकर आ रहा है

मेष  
दिन ऊर्जा से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में काम करने का उत्साह अच्छी सफलता दिलाएगा. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी.

 वृषभ 
 स्थिति काफी अनुकूल है. कार्यक्षेत्र में चीज़ें व्यवस्थित रहेंगी और रोमांस के लिहाज से दिन अच्छा है. हालांकि, किसी भी बात पर अपने अहंकार को रिश्ते पर हावी न होने दें.

 मिथुन
 जोश और उत्साह आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा. नई परियोजनाओं का बारीकी से आकलन करें. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न बरतें और खुद को थोड़ा आराम दें.

 कर्क 
मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है. व्यापार की स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन सतर्क रहें क्योंकि हर कोई आपसे सच नहीं बोल रहा है.

 सिंह 
 भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा. किसी मित्र की मदद से अटकी हुई समस्याएं सुलझ जाएंगी. कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें.

 कन्या 
कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने में असमंजस हो सकता है. व्यापार में अच्छे प्रोजेक्ट मिलेंगे, जिससे आमदनी में सुधार होगा. कार्यस्थल पर  संवेदनशील व्यवहार  मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालेगा.

तुला 
दिन की शुरुआत में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन अपनी समझदारी से आप उनका समाधान निकाल लेंगे. नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने के योग हैं. विवादों से बचें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.

वृश्चिक 
 अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र या व्यापार में रुकावटें दूर होंगी. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ बातचीत में कठोर शब्दों का प्रयोग न करें.

 धनु 
 दिन  सामान्य रहेगा. आपकी मेहनत रंग लाएगी, लेकिन किसी व्यर्थ के काम में अधिक ऊर्जा खर्च करने से बचें. धैर्य बनाए रखें और अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान दें.

 मकर 
 छोटी-छोटी बातों को बड़ा बना सकते हैं, इसलिए छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से बचें. कार्यक्षेत्र में व्यावहारिक बने रहें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं.

 कुंभ 
 ऊर्जा का स्तर काफी ऊँचा रहेगा, लेकिन इसे सही दिशा में न लगाने पर गुस्सा या चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. अपने विचारों को स्पष्ट रूप से सबके सामने रखें.

मीन 
दिन मन को शांत रखकर ही कोई बड़ा फैसला करें. कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे और व्यापार में निवेश से लाभ होगा. अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें
पं सुभाष पाण्डेय 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments