नानपारा तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अमिता यादव के निर्देशन में तहसील स्तरीय टीटीएफ (टास्क फोर्स) बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आगामी पोलियो अभियान 2026 की तैयारियों की समीक्षा की गई, जो 28 जून से 6 जुलाई 2026 तक चलेगा। अभियान का लक्ष्य 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखना है। बैठक में बलहा, मिहीपुरवा, शिवपुर और नवाबगंज के सभी एमओआईसी (चिकित्सा अधिकारी प्रभारी) उपस्थित रहे। अभियान के तहत, पोलियो कार्यकर्ता 28 जून से सभी बूथों पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे। 29 जून से अभियान का दूसरा चरण शुरू होगा, जिसमें एएनएम, आशा बहू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्वयंसेवी संगठनों की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाएंगी। इस महाअभियान से प्रत्येक बच्चे को जोड़ना सभी की जिम्मेदारी है, ताकि “पोलियो पर जीत रहें बरकरार, दो बूँद, हर बार” का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। डॉ. निखिल, डॉ. नीलीन राजा, धर्मेंद्र चौहान (एआरओ बलहा), मणिकांत ओझा, अजीत कुमार, दुर्गेश अमित राय (सभी सुपरवाइजर), और डब्ल्यूएचओ मॉनिटर खितिज मिश्रा व प्रदीप मिश्रा ने डोर-टू-डोर कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी विभागों से सहयोग की अपील की। विशेष रूप से बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग से सक्रिय भागीदारी का अनुरोध किया गया।
नानपारा एसडीएम की अध्यक्षता में टीटीएफ बैठक:28 जून से 6 जुलाई तक चलेगा पोलियो अभियान, घर-घर दी जाएगी दवा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












