Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मुंडेरवा में बारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया:स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग...

मुंडेरवा में बारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया:स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम पर सामूहिक कार्यक्रम

#बस्ती_न्यूज

नगर पंचायत मुंडेरवा में बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” थीम के तहत सामूहिक योग कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग कार्यक्रम का आयोजन सुबह 05:30 बजे नगर पंचायत परिसर और अहरा संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में निर्धारित समय पर किया गया। अहरा में योग प्रशिक्षक प्रवीण ने लोगों को योग के लाभ बताए और अभ्यास कराया, जबकि नगर पंचायत कार्यालय परिसर में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक डॉ. योगेंद्र के निर्देशन में योग सत्र चला। इस दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। उपस्थित अधिकारियों ने नियमित योग को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रभावी माध्यम बताया और नागरिकों से इसे दैनिक जीवन में शामिल करने का आह्वान किया। अहरा में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, भाजपा मुंडेरवा अध्यक्ष सर्वजीत भारती, उपाध्यक्ष संजय चौधरी, सभासद प्रतिनिधि अजय मोदनवाल, सभासद राम स्वारथ कन्नौजिया, कार्यवाहक प्रधानाध्यापक अशोक मौर्य, रामकेश चौधरी और सत्यप्रकाश जायसवाल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments