सिद्धार्थनगर की खेसरहा थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में खेसरहा पुलिस ने यह गिरफ्तारी की। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को इन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी थाना खेसरहा में पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सर्वेश उर्फ बिहारी पुत्र रामजीत और दिनेश उर्फ निरहू पुत्र रामवृक्ष के रूप में हुई है। ये दोनों पूरनजोत, थाना खेसरहा, जनपद सिद्धार्थनगर के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह यादव और हेड कांस्टेबल मलखा साहनी शामिल थे।
खेसरहा में नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने न्यायालय भेजा, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












