Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के रखिया में दो दोस्तों की डूबने से मौत:सांसद रामप्रसाद चौधरी...

बस्ती के रखिया में दो दोस्तों की डूबने से मौत:सांसद रामप्रसाद चौधरी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जनपद के कप्तानगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत रखिया में हाल ही में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। चांदपुर घाट पर स्नान के दौरान ग्राम रखिया निवासी मनोज कन्नौजिया और वीरेंद्र चौधरी की असामयिक मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद बस्ती लोकसभा क्षेत्र के सांसद रामप्रसाद चौधरी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। सांसद रामप्रसाद चौधरी जब पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे तो गांव का माहौल गमगीन हो गया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। सांसद ने कहा कि परिवारों की यह क्षति अपूरणीय है। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए बताया कि इस कठिन समय में पूरा जनपद और समाजवादी परिवार उनके साथ खड़ा है। सांसद ने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिवारजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments