HomeHealth & Fitnessउमरियाः भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, दो गम्भीर घायल

उमरियाः भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, दो गम्भीर घायल

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में राष्ट्ऱीय राजमार्ग 43 पर ग्राम अमहा खेरदाई मंदिर के पास शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी देर रात एक सड़क हादसे में घायल दो चचेरे भाइयों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर हलत में शहडोल मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है।

घटना के बारे में 108 एम्बुलेंस के ईएमटी आबिद शेख ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि अमहा खेरदाई के पास सड़क हादसा हो गया है। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे तो वहां चार युवक गम्भीर हालत में पड़े हुए थे।

सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई मृतकों में थाना नोरोज़ाबाद अंतर्गत ग्राम बरही निवासी सनन (18) पुत्र सुखराम बैगा एवं अभिषेक (20) पुत्र बाबूलाल बैगा शामिल हैं।

दोनों मृतक चचेरे भाई थे। वहीं शिवम (10) पुत्र दादू राम बैगा एवं छोटू (26) पुत्र आशा राम बैगा निवासी ग्राम कंचनपुर थाना नौरोजाबाद गम्भीर रूप से घायल है, जिन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर शहडोल रेफेर किया गया है।

मृतकों के परिजनों ने बताया कि सभी युवक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने ग्राम किरनताल जा रहे थे, इसी दौरान ग्राम अमहा स्थित खेरमाता मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक सी जी 04 एम आर 4838 से टकरा कर दुर्घटना का शिकार हो गए ।

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि यह ट्रक खराब होने के कारण यहां खड़ा है और बाइक में सवार ये युवक तेजी से आकर ट्रक में घुस गए, जिसके कारण ये लोग दुर्घटना का शिकार हुए हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments