#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के विक्रमजोत पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार को अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 18 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। यह कार्रवाई धुसैनिया गांव में की गई। एसपी डॉ. यशवीर सिंह के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और क्षेत्राधिकारी सुश्री स्वर्णिमा के निर्देशन में, थाना अध्यक्ष छावनी चंदन कुमार के नेतृत्व में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। विक्रमजोत पुलिस चौकी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रही है। चौकी प्रभारी शशि शेखर सिंह ने अपनी टीम के साथ धुसैनिया गांव में दबिश दी। इस टीम में कांस्टेबल काशी नाथ पांडेय, दिनेश सिंह और महिला कांस्टेबल प्रभा पांडे शामिल थे। मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने धुसैनिया निवासी सुमन (पत्नी नेबुलाल, उम्र करीब 50 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। चौकी प्रभारी शशि शेखर सिंह ने बताया कि वे अपने क्षेत्र में शराब का अवैध कारोबार नहीं चलने देंगे। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का मानना है कि इससे शराब पीने वाले युवाओं और बुजुर्गों के बर्बाद होने तथा आपराधिक घटनाओं में वृद्धि पर रोक लगेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
विक्रमजोत पुलिस ने अवैध शराब पर की कार्रवाई:एक महिला गिरफ्तार, 18 लीटर कच्ची शराब बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












