#बस्ती_न्यूज
शनिवार को क्षेत्र के पौराणिक रामरेखा मंदिर में वट सावित्री व्रत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में सुहागिन महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। महिलाओं ने वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और उसकी परिक्रमा की। उन्होंने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखते हुए सावित्री-सत्यवान की कथा भी सुनी। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा, जहाँ महिलाओं ने पारंपरिक गीत भी गाए। क्षेत्र की महिलाओं पूजा, ममता, सरिता और सुभावती ने बताया कि वट सावित्री व्रत को भारतीय संस्कृति में अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रामरेखा मंदिर में वट सावित्री व्रत:सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु की कामना की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












