HomeHealth & Fitnessऔरैया जनपद में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से माेटरसाइकिल सवार युवक...

औरैया जनपद में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से माेटरसाइकिल सवार युवक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में जुहीखा-भीखेपुर मार्ग पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा बरबटपुर गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान जालौन जनपद के महटौली निवासी मूलचंद्र (35) पुत्र सोवरन के रूप में हुई है।

मूलचंद्र शुक्रवार शाम कानपुर देहात के डबौली स्थित अपनी बहन के घर से वापस अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह भीखेपुर-जुहीखा मार्ग पर बरबटपुर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अयाना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार मूलचंद्र हरियाणा के भिवाड़ी में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। कुछ दिन पहले ही घर आए थे। उनके चाचा शत्रुघन राजपूत ने बताया कि वह अपनी बहन के यहां से लौट रहे थे, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments