#बस्ती_न्यूज
विश्व हिन्दू महासंघ (विहिम) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन ‘सेवा और समर्पण’ के रूप में मनाएगा। इस अवसर पर बस्ती के तपसी धाम में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 5 जून से होगी। विहिम के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि 5 जून को विशाल रक्तदान शिविर और बाबा भोलेनाथ का दिव्य रुद्राभिषेक होगा। इस कार्यक्रम में डीआईजी संजीव त्यागी मुख्य अतिथि और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दूसरे दिन, 6 जून को तपसी धाम में अखण्ड रामायण पाठ का शुभारम्भ किया जाएगा। समापन दिवस, 7 जून को विशाल हिन्दू सम्मेलन और सहभोज का आयोजन होगा। 7 जून के कार्यक्रम में प्रमुख सचिव जय प्रकाश सिंह मुख्य अतिथि होंगे, जबकि गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव और बस्ती राजमहल की राजमाता आशिमा सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। अखिलेश सिंह ने बताया कि उन्होंने बुधवार को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें इन तीन दिवसीय कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से दूसरों की जान बचाने का प्रयास किया जाएगा और लगभग 500 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों में जिम्मेदारियों का वितरण कर दिया गया है, और तपसी धाम में महंत जय बक्श दास के मार्गदर्शन में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। अखिलेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में सर्व समाज के विकास के साथ ही हिन्दू अस्मिता को नई पहचान दी है। उनके जन्मदिन को ‘सेवा और समर्पण’ के संकल्पों के साथ भव्यता से मनाया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर तपसी धाम में तीन दिवसीय:तपसी धाम में विश्व हिन्दू महासंघ सेवा और समर्पण के रूप में मनाएगा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












