HomeUncategorizedभिनगा जंगल में महिला से दुष्कर्म एवं मारपीट के मामले में ₹15,000...

भिनगा जंगल में महिला से दुष्कर्म एवं मारपीट के मामले में ₹15,000 का पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर भरत पासवान के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह थाना कोतवाली भिनगा के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 276/2026 धारा 64(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित ₹15,000 का पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 19.06.2026 को वादिनी द्वारा थाना कोतवाली भिनगा पर दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 276/2026 धारा 64(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्त जय जय राम चौहान पुत्र जिलेदार चौहान निवासी गौतमबुद्ध नगर, खेदूपुरवा थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती का नाम प्रकाश में आया। अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अधीक्षक जनपद श्रावस्ती द्वारा दिनांक 22.07.2026 को उसकी गिरफ्तारी हेतु ₹15,000 का पुरस्कार घोषित किया गया।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को भखलापुल, राप्ती नदी के किनारे मंदिर के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

जय जय राम चौहान पुत्र जिलेदार चौहान निवासी गौतमबुद्ध नगर, खेदूपुरवा थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती।

आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 22/2026 धारा 309(4), 352, 351(3), 351(2) बीएनएस। गिरफ्तारी का स्थान

भखलापुल, राप्ती नदी के किनारे मंदिर के पास।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक श्री राज प्रकाश सिंह, थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती।

2. उ0नि0 विवेक राठौर।

3. का0 विपिन कुमार।

4. का0 संदीप कुमार।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments