बुधवार सुबह निचलौल थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के पास सिसवा मार्ग पर गेहूं से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे के कारण निचलौल-सिसवा मार्ग पर तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों सोनू, रमेश और विनोद के अनुसार, निचलौल की ओर से सिसवा बाजार जा रहा तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद चालक सुरक्षित बाहर निकल आया और मौके से फरार हो गया। ट्रेलर पलटने से सड़क पर गेहूं बिखर गया, जिससे निचलौल-सिसवा मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। लगभग तीन घंटे तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विशेष रूप से राजमिस्त्रियों और दैनिक मजदूरों को अपने कार्यस्थल तक पहुंचने में कठिनाई हुई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभाला। थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मिश्र ने बताया कि जेसीबी मशीन की सहायता से पलटे हुए ट्रेलर को सड़क से हटाया गया। काफी मशक्कत के बाद रास्ता साफ हो सका और आवागमन सामान्य हो पाया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
गेहूं लदा ट्रेलर पलटा:निचलौल-सिसवा मार्ग पर तीन घंटे आवागमन बाधित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












