बहराइच जनपद के हुजूरपुर क्षेत्र में बुधवार शाम अचानक मौसम बदलने से तेज धूल भरी आंधी और बारिश शुरू हो गई। इसके कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज हवाओं के चलते क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। आंधी इतनी प्रचंड थी कि सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को रुकना पड़ा। नरौडा, अंभापुर, भग्गड़वा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में पेड़ों की शाखाएं टूटकर सड़कों पर गिरीं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। बिजली के तार और खंभे क्षतिग्रस्त होने के कारण कई गांवों में घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। अचानक मौसम बिगड़ने से बाजारों में भी अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। बारिश से गर्मी से राहत मिली, लेकिन तेज आंधी ने कई कच्चे मकानों और टीनशेड को नुकसान पहुंचाया। स्थानीय प्रशासन और विद्युत विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रास्तों को साफ कराने तथा बिजली व्यवस्था बहाल करने में जुट गईं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
हुजूरपुर में धूल भरी तेज आंधी और बारिश:पेड़ों की शाखाएं टूटकर सड़कों पर गिरीं, विद्युत आपूर्ति बाधित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












