Homeजिला / लोकल (Local News)पाकिस्तान को आतंकवादी बता, इजरायल ने लगा दी ख्वाजा आफिस की क्लास,...

पाकिस्तान को आतंकवादी बता, इजरायल ने लगा दी ख्वाजा आफिस की क्लास, आखिर क्यों?


अमेरिका और ईरान के संबंध नाजुक बने हुए हैं। पाकिस्तान दोनों देशों के बीच में मध्यस्थता करवा रहा है। इस बीच पाकिस्तान खुद एक विवाद में फंस गया है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल पर एक ऐसी टिप्पणी कर दी जिसकी इजरायल कड़ी निंदा कर रहा है। इजरायल के रक्षा मंत्री गिदोन सार ने पाकिस्तानी मंत्री के बयान पर जवाब देते हुए पाकिस्तान को एक आतंकवादी देश तक कह दिया। उन्होंने कहा कि इजरायल इन यहूदी-विरोधी और भड़काऊ आरोपों को बहुत गंभीरता से लेता है।

पाकिस्तान के मंत्री को जवाब देते हुए गिदोन सार ने कहा कि इजरायल इन आतंकवादियों से अपनी रक्षा करेगा जिन्होंने उसे तबाह करने की कसम खाई है। इजरायली प्रधानमंत्री ने भी पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए कड़ी निंदा की है। ख्वाजा आसिल ने अपने सोशल मीडिया हैंडर पर इजरायल को लेकर एक विवादित पोस्ट किया था जिसके बाद यह विवाद शुरु हुआ है।

यह भी पढ़ें: पूर्व PM नफ्ताली बेनेट की हत्या की साजिश नाकाम, ईरान ने इजरायली को दी थी सुपारी

किस बयान पर हुआ विवाद?

ख्वाजा आसिफ ने गुरुवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कर इजरायल को शैतान और मानवता के लिए अभिशाप बताया। आसिफ ने लिखा, ‘जब इस्लामाबाद में शांति वार्ता प्रक्रिया में है तब लेबनान में नरसंहार किया जा रहा है।’ उन्होंने आगे कहा कि मासूम नागरिक इजरायल के हाथों मारे जा रहे हैं, पहले गाजा, फिर ईरान और अब लेबनान।

ख्वाजा आसिफ यहीं नहीं ठहरे। उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं उम्मीद और प्रार्थना करता हूं कि जिन लोगों ने यूरोपीय यहूदियों से छुटकारा पाने के लिए फिलिस्तीनी जमीन पर इस कैंसर-रूपी देश को बनाया, वे नरक में जलें।’ उनके इसी बयान पर इजरायल भड़क गया है। इसके बाद से विवाद जारी है और विवाद बढ़ने पर ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया से यह पोस्ट डिलीट कर दिया है।

इजरायल के पीएम ने की निंदा

पाकिस्तान के इस बयान पर इजरायल की ओर से कड़ी नाराजगी जाहिर की गई है। इजरायल के पीएम ऑफिस ने एक बयान में कहा, ‘पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का इजरायल को खत्म करने का आह्वान बेहद आपत्तिजनक है। यह ऐसा बयान नहीं है जिसे किसी भी सरकार से बर्दाश्त किया जा सके, खासकर ऐसी सरकार से जो खुद को शांति के लिए एक निष्पक्ष मध्यस्थ होने का दावा करती हो।’

यह भी पढ़ें: ट्रंप की पत्नी मेलानिया के जेफरी एपस्टीन से संबंध थे? खुद बताई सच्चाई

विदेश मंत्री ने लगाई फटकार

पाकिस्तान इस समय अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता कर रहा है। ऐसे समय में पाकिस्तानी मंत्री के बयान पर बवाल हो रहा है। इजरायली विदेश मंत्री गिदोन सार ने आसिफ के ख्वाजा आसिफ को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा,’शांति की मध्यस्थता का दावा करने वाली सरकार की ओर से इन खुले तौर पर यहूदी-विरोधी और भड़काऊ आरोपों को बहुत गंभीरता से लेता है। यहूदी राष्ट्र को कैंसर कहना असल में उसे खत्म करने का ही आह्वान करना है। इजरायल उन आतंकवादियों से अपनी रक्षा करेगा जिन्होंने उसे तबाह करने की कसम खाई है।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments