Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहुआर-निचलौल मार्ग पर बाइक से गिरी महिला, मौत:बेटी के घर मांगलिक कार्यक्रम...

बहुआर-निचलौल मार्ग पर बाइक से गिरी महिला, मौत:बेटी के घर मांगलिक कार्यक्रम में जाते समय हुआ हादसा


बहुआर-निचलौल मार्ग पर लेदी गांव के पास बुधवार को बाइक से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ बेटी के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। मृतक की पहचान भारत-नेपाल सीमा से सटे कनमिसवा गांव के टोला सागरदिनहीं तिलबरी निवासी 52 वर्षीय कैरी देवी पत्नी मोहराम मुसहर के रूप में हुई है। वह अपने बेटे और गांव के एक अन्य युवक के साथ बाइक पर सवार होकर लेदी स्थित अपनी बेटी के घर जा रही थी। लेदी गांव के पास पहुंचने पर कैरी देवी अचानक बाइक से गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments