Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बागापार को नगर पंचायत बनाने की मांग:ग्रामीणों ने नगर विकास मंत्री को...

बागापार को नगर पंचायत बनाने की मांग:ग्रामीणों ने नगर विकास मंत्री को भेजा ज्ञापन


महराजगंज सदर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बागापार को नगर पंचायत घोषित करने की मांग की गई है। बुधवार को ग्रामीणों ने इस संबंध में नगर विकास मंत्री को एक ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों का कहना है कि बागापार जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में से एक है और नगर पंचायत बनने के सभी मानकों को पूरा करता है। यहां करीब 30 हजार की आबादी है। क्षेत्र में लगभग डेढ़ दर्जन शिक्षण संस्थान, 500 दुकानें, बैंक शाखाएं, जन सेवा केंद्र, पुलिस चौकी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गैस एजेंसियां और पेट्रोल पंप संचालित हैं। नेपाल सीमा से जिला मुख्यालय तक सड़क संपर्क होने के कारण इस क्षेत्र का व्यापारिक महत्व भी बढ़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस अवसर पर उमेश चंद मिश्र के साथ जितेंद्र कुमार शुक्ला, रमेश कुमार, प्रभु दयाल, गोपाल चौधरी, काशी प्रसाद, हरेंद्र रामकुमार और ओम प्रकाश यादव मौजूद रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments