HomeHealth & Fitnessमॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को बाइक ने मारी टक्कर, ट्रॉमा सेंटर...

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को बाइक ने मारी टक्कर, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UP-32-KP-4426 के चालक लक्ष्मी नारायण पुत्र स्वर्गीय कल्लू दास चौधरी निवासी गजहा पुरवा, विकासनगर द्वारा गुलाला घाट के पास मॉर्निंग वॉक कर रही नम्रता शुक्ला पत्नी विनय शुक्ला निवासी फैजुल्लागंज, ठाकुरगंज को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।

दुर्घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल महिला को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं दुर्घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और उसके चालक को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है।
ठाकुरगंज पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा प्राप्त तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। अन्य आवश्यक कार्रवाई भी प्रचलित है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments