Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बेटे को काला कहने पर महिला को मारा चाकू, मौत:बस्ती में बच्चे...

बेटे को काला कहने पर महिला को मारा चाकू, मौत:बस्ती में बच्चे के विवाद में किया हमला, पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में बेटे को काला कहने पर महिला ने दूसरी महिला को चाकू मार दिया। दरअसल, दोनों महिलाएं आपस में पड़ोसी है। मंगलवार शाम को महिला ने अपने बेटे को काला कहकर बुलाया। तभी वहां मौजूद पड़ोसी महिला को लगा वह उसके बेटे को काला कहा है। इसी में दोनों में विवाद शुरु हुआ। उसी दौरान महिला ने चाकु से मृतका पर वार कर दिया। इस हमले में वह लहुलुहान हो गई। वहां मौजूद लोग तत्काल घायल महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हमले के बाद आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्यों को जुटाकर जांच शुरू कर दी। वहीं महिला से पूछताछ भी जारी है। यह घटना रुधौली थाना क्षेत्र के बैरियहवा गांव में हुई। पढ़िए पूरी घटना… महुआ बैरियहवा गांव में माजिदा (50) अपने पति मोहम्मद अयूब और बेटे के साथ रहती थी। उनके घर के बगल खुशनुमा पत्नी मोहम्मद रईस का घर है। मंगलवार की देर शाम खुशनुमा का बेटा घर के बाहर खेल रहा था। तभी खुशनुमा ने बेटे को काला कहकर अपने पास बुलाया। उसी समय वहां मौजूद पड़ोसी महिला माजिदा को लगा कि उसके बच्चों को काला कहकर ताना कस रही हैं। इसी बात को लेकर दोनों महिलाओं के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरु हो गई। उसी दौरान खुशनुमा अपने घर से चाकू निकाल कर ले आई। उसने माजिदा के पेट में भोंक दिया। चाकू लगते ही वह लहुलुहान हो गई। घटना पर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में माजिदा को गांव के सबसे नजदीक संत कबीर नगर जनपद के सेमरियावा स्थित सीएचसी पर ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घर के बाहर दोनों महिलाओं के बच्चे खेल रहे थे। उसी दौरान दोनों के बीच विवाद शुरु हुआ, जिसमें चाकू से महिला ने हमला कर दिया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषितकर दिया। घटना किसी सूचना पर सीओ कुलदीप समेत प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। आरोपी महिला खुशनुमा को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी संजय कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments