बृजमनगंज थाना क्षेत्र में 11 मई को एक युवक बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक की पत्नी साजिदा खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति शानुल्लाह उर्फ समीउल्लाह 11 मई को दोपहर एक बजे बलदेव पुर गांव से बंगला चौराहा की ओर पैदल जा रहे थे। बंगला चौराहा से पहले सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शानुल्लाह को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के संबंध में साजिदा खातून ने 4 जून को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर दुबौलिया निवासी बाइक चालक रामजीत के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज में युवक की मौत:बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज, तलाश जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












