हरदी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर आई तेज आंधी के दौरान पीपल की डाल गिरने से एक फेरीवाला गंभीर रूप से घायल हो गया। महेश पुरवा निवासी 49 वर्षीय तेजराम को परिजन आनन-फानन में बहराइच के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। तेजराम गांव-गांव घूमकर कपड़ा बेचने का काम करते हैं। बुधवार को भी वह अपनी दिनचर्या के अनुसार सिपहिया प्यूली गांव में कपड़ा बेचने गए थे। सिपहिया प्यूली से लौटते समय रास्ते में अचानक तेज आंधी आ गई। इसी दौरान एक पीपल की डाल उन पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत बहराइच के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
आंधी में पीपल की डाल गिरने से युवक घायल:हरदी क्षेत्र की घटना, गंभीर हालत में बहराइच रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












