Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कैमी निवासी ने पूरी की 25 दिवसीय बाबा बैद्यनाथ धाम:क्षेत्र में लौटने...

कैमी निवासी ने पूरी की 25 दिवसीय बाबा बैद्यनाथ धाम:क्षेत्र में लौटने पर हुआ भव्य स्वागत, जगह-जगह अभिनंदन


निचलौल विकास खंड के ग्राम सभा कैमी निवासी राहुल चौधरी ने अपनी 25 दिवसीय बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) की पैदल यात्रा पूरी कर ली है। 31 जुलाई को शुरू हुई यह यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बाबा धाम में दर्शन-पूजन के बाद क्षेत्र में वापस लौटने पर उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। राहुल चौधरी के आगमन पर बहुरवा बाबा स्थान पर सैकड़ों बाइक सवार ग्रामीणों ने एकत्र होकर उनका अभिनंदन किया। उनकी यात्रा सबया कटहरी होते हुए रमपुरवा पहुंची, जहां समाजसेवी आलोक सिंह ने राहुल चौधरी और उनके साथ चल रहे ग्रामीणों का फूल-मालाओं से स्वागत कर जलपान कराया। इसके बाद जहदा चौराहे पर स्थानीय लोगों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंज उठा। क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ राहुल चौधरी का उत्साहवर्धन किया और उनके इस धार्मिक संकल्प की सराहना की। अपनी यात्रा का अनुभव साझा करते हुए राहुल चौधरी ने बताया कि 25 दिनों की इस पैदल यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान हर जगह लोगों से भरपूर प्रोत्साहन मिला और मार्ग में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने रहने तथा भोजन की उत्तम व्यवस्था की। इस स्वागत समारोह में अरविंद चौधरी, आलोक सिंह, नवीन चौधरी, धीरज चौधरी, विशाल सिंह, रोहित चौधरी, अवधेश तिवारी, मनीष मद्धेशिया, विश्वास कनौजिया, गोलू शर्मा, भानु श्रीवास्तव और चंदन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के युवा और ग्रामीण मौजूद रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular