Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गोधवल में अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर:60 वर्षीय कपिल...

गोधवल में अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर:60 वर्षीय कपिल शर्मा गंभीर रूप से घायल, हालत गम्भीर, मेडिकल कॉलेज रेफर


श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के गोधवल में सोमवार सुबह करीब पांच बजे एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में परसिया इंदरपुर निवासी 60 वर्षीय कपिल शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना गोधवल चौराहे पर हुई, जब कपिल शर्मा किसी आवश्यक कार्य से चौराहे पर आए हुए थे। गोरखपुर की तरफ जा रही चारपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पास खड़ी तीन बाईक एवं एक साईकिल भी क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा कार चालक को झपकी आने के कारण हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना कपिल शर्मा के परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस को बुलाकर घायल कपिल शर्मा को तत्काल मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भिजवाया। कतरारी चौकी प्रभारी रामानुज यादव ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments