HomeHealth & Fitnessनेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कॉलेज में प्राचार्य बदलीं

नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कॉलेज में प्राचार्य बदलीं

लखनऊस्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अलीगंज में आज 30 जून को प्राचार्य प्रो. रश्मि बिश्नोई सेवानिवृत्त हो गईं। उनके स्थान पर अंग्रेजी विभाग की वरिष्ठ शिक्षक प्रो. शालिनी श्रीवास्तव ने प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी, अन्य महाविद्यालयों के प्राचार्य व भूतपूर्व प्राचार्य मौजूद रहे।
 
इस दौरान सभी शिक्षकों व निवर्तमान प्राचार्य ने अपने अनुभव साझा किए। डॉ. भास्कर शर्मा ने अभिनंदन गीत प्रस्तुत किया। मौके पर पूर्व प्राचार्य प्रो. गौरी शंकर गुप्ता, प्रो. अनुराधा तिवारी, प्रो. ए.के. सैनी, राजकीय महाविद्यालय महमूदाबाद की प्राचार्य प्रो. सीमा सिंह, राजकीय महाविद्यालय बिजली पासी की प्राचार्य प्रो. सुमन गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 
रविन्द्र पाल सिंह व पल्लवी बिश्नोई विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल हुए। नवागत प्राचार्य प्रो. शालिनी श्रीवास्तव ने कहा कि वे महाविद्यालय की गरिमा, प्रतिष्ठा और साख के अनुरूप कार्य करेंगी तथा प्रो. रश्मि बिश्नोई द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगी। निवर्तमान प्राचार्य प्रो. रश्मि बिश्नोई ने सभी के प्रति आभार जताते हुए महाविद्यालय परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments