HomeUncategorizedमिशन शक्ति" अभियान के तहत परिवार परामर्श केंद्र बलरामपुर में 08 पारिवारिक...

मिशन शक्ति” अभियान के तहत परिवार परामर्श केंद्र बलरामपुर में 08 पारिवारिक विवादों का हुआ सफल निस्तारण

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के निर्देशन एवं *अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में, *मिशन शक्ति के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र* में पारिवारिक विवाद संबंधी पत्रावलियों पर बैठक आयोजित की गई ।

परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में विचारार्थ प्रस्तुत मामलों में सक्रिय मध्यस्थता से *पति पत्नी एवं परिजनों के मध्य आपसी सुलह एवं समझौता* कराकर *08 पारिवारिक विवाद का हुआ सफल निस्तारण किया गया* । दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद समाप्त करते हुए यह सहमति व्यक्ति की कि अब वे सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रेमपूर्वक एक साथ जीवन यापन करेंगे। परामर्शदाताओं द्वारा दोनों पक्षों को यह सलाह दी गई कि वे अपने बड़ों का सम्मान करें एवं जीवन की नई शुरुआत परस्पर समझ और सहयोग से करें।
पारिवारिक विवाद निस्तारण में परामर्शदाता *अरुण कुमार यादव, देवतादीन दूबे, तनवीर जहां, वंदना मिश्रा व थाना प्रभारी पूनम यादव, महिला आरक्षी ज्योति, पूजा , मनीषा वर्मा, गुलअफशां बनों का* विशेष योगदान रहा।

*निस्तारण पत्रावलियां:-*
1. प्रियंका बनाम उमेश थाना गौरा चौराहा, बलरामपुर।
2. मंजू बनाम अशोक कुमार थाना लालिया, बलरामपुर।
3. भानमती बनाम राजितराम थाना पचपेड़वा, बलरामपुर
4. किरन बनाम अमरेश कुमार थाना म0 तराई, बलरामपुर।
5. कैसर जहां बनाम इमरान अली थाना उतरौला, बलरामपुर।
6. शाफिया बनाम मो0 जमाल थाना को0 देहात, बलरामपुर।
7. शारबा बनाम रिजवान थाना- को0 नगर, बलरामपुर।
8. तरन्नुम बानों बनाम मेहताब हुसैन थाना को0 गैसडी, बलरामपुर।

*पारिवारिक सौहार्द व नारी सम्मान की दिशा में बलरामपुर पुलिस की सराहनीय पहल।*

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments